Patna

भागलपुर,बक्सर समेत इन 8 जिलों को सड़क परियोजनाओं की मिली मंजूरी,675 करोड़ की सौगात

Bihar Road Project: पटना.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (CRIF) योजना के तहत बिहार की 10 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं पर 675 करोड़ रुपये की लागत आएगी. यह योजनाएं बक्सर, सारण, नवादा, मधुबनी, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण जिलों से जुड़ी हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंत्री नितिन नवीन ने जताया आभार

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत करती है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से राज्य की आधारभूत संरचना और सड़क संपर्क को नई दिशा मिलेगी.

 

सीएम नीतीश कुमार के विजन को मिलेगी ताकत

मंत्री ने कहा कि मंजूर की गई परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुल निर्माण शामिल है. इनसे न सिर्फ जिलों की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि राज्य के सुदूर इलाकों तक विकास पहुंचेगा. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चार घंटे में राजधानी तक पहुंचने का विजन भी साकार होगा.

 

 

ये हैं प्रमुख योजनाएं

अररिया में 135 करोड़ की लागत से जयनगर-घुरना सड़क का निर्माण

बक्सर में 117.49 करोड़ से चौसा-गोला-कोचस पथ और एक एचएल पुल का निर्माण

सारण में 48.68 करोड़ से एसएच-104 के 12 किमी सड़क का चौड़ीकरण

नवादा में 45 करोड़ से स्टेशन रोड से सुपौल तक सड़क कार्य

मधुबनी में 72 करोड़ से रामनगर-मोतीपुर खैरा सड़क का चौड़ीकरण

भागलपुर में 80 करोड़ से गोराडीह-कोतवाली सड़क और 56.70 करोड़ से हंसडीहा मार्ग को एनएच-80 से जोड़ने का काम

मोतिहारी में 42.50 करोड़ से ढाका-लौखान सड़क और 47.42 करोड़ से नारीगिर-चंपापुर-आदापुर सड़क का चौड़ीकरण

पूर्णिया में 29.48 करोड़ से धमदाहा-कुआरी सड़क का चौड़ीकरण

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!