समस्तीपुर में पेड़ से लटकी मिली मजदूर की लाश:हाथ बंधा था,हत्या की आशंका
समस्तीपुर में मजदूर की हत्या हुई है। आशंका है कि बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूर का हाथ पांव बांध दिया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। शव को जामुन के पेड़ के सहारे गमछे से लटका दिया।मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव के नागेंद्र प्रसाद महतो का बेटा मिथलेश कुमार है। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी चौर का है।
मिथिलेश के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि उनका भाई समस्तीपुर बाजार समिति में मोटिया का काम करता था। शुक्रवार सुबह 9 बजे वह घर से निकला था। बाजार समिति में काम खत्म करने के बाद रात करीब 12 बजे वह बाजार समिति से निकला।निकलने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन किया था कि अब निकल रहे हैं। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा । उसका मोबाइल भी रात 1 के बाद बंद मिल रहा था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर ही रहे थे।
पेड़ से लटका था शव
इसी दौरान सुबह दूध बेचने के लिए गांव में जाने वाले दूध वाले ने बताया कि बेलसंडी चौर में एक लाश मिली है। इसके बाद परिवार के लोग बेलसंडी चौर पहुंचे, तो देखा कि यह उनके भाई मिथिलेश का शव है। उसका शव पेड़ से लटक रहा था लेकिन उसके दोनों हाथ को पीछे कर काले गमछे से बांधा गया था।
गर्दन पर भी काला निशान था। पास में ही एक टिफिन और हेलमेट पड़ा हुआ था। जबकि उसकी बाइक और मोबाइल गायब है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बदमाशों ने बाइक सिखाने का विरोध करने पर उसका हाथ पांव बांध डाला है। गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी है। फिर उसके लाश को टांग दिया है। बदमाश बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए हैं। मिथिलेश की दो साल पहले शादी हुई थी, एक छोटा सा बच्चा है।
सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि पहली नजर में यह मामला लूटपाट का विरोध करने पर हत्या का लग रहा है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
