Patna

मच्छर का प्रकोप,तेघड़ा में स्कूल संचालक की डेंगू से मौत

बेगूसराय।तेघड़ा |यूनिक पब्लिक स्कूल दनियालपुर तेघड़ा के निदेशक बालेश्वर मिश्रा का आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में मातम छा गया। जानकारों ने बताया कि बालेश्वर मिश्रा की मौत डेंगू की वजह से हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी मुताबिक बीते पांच दिन पूर्व बालेश्वर मिश्रा एवं उनकी पत्नी डेंगू से पीड़ित हो गए। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत सुधरने के बजाए और बिगड़ गई।

 

तत्पश्चात बालेश्वर मिश्रा को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां स्थिति और गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर उनकी पत्नी इलाजरत है। लेकिन उनकी भी हालत गंभीर है। इधर, बालेश्वर मिश्रा के निधन की खबर से आस – पास के क्षेत्रों मातम छा गया। बताते चलें कि बालेश्वर मिश्रा मिलनसार और मृदुभाषी के धनी थे। साथ ही वे एक लोक प्रिय शिक्षक ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार अभिभावक के रूप में चर्चित थे। रविवार को उनके विद्यालय परिसर में उनके अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!