महिला स्वरोजगार,किसे मिलेगा लाभ गाइडलाइन जारी:रोजगार के लिए 10 हजार मिलेंगे
पटना.जीविका से जुड़ी महिलाओं को ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ मिलेगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इस योजना की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत बिहार सरकार रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक देगी। 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। अगर कोई महिला इसका लाभ उठाना चाहती है तो उसके जीविका से जुड़ने पर ही ऐसा संभव हो सकेगा।
किसी महिला या उसके पति के आयकरदाता होने पर भी लाभ की पात्र नहीं होगी। गाइडलाइन के मुताबिक, अगर कोई महिला या उसका पति सरकारी नौकरी में नियमित ही नहीं संविदा पर भी कार्यरत है तो वह योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकती है। इस योजना के तहत पति-प|ी और अविवाहित बच्चों को एक पारिवारिक इकाई माना जाएगा। अगर किसी पुरुष के अविवाहित भाई-बहन हैं तो उसे भी पारिवारिक इकाई के तहत ही माना जाएगा।
जीविका को-ऑपरेटिव बैंक आज से, सस्ता कर्ज मिलेगा
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरूआत करेंगे। यह ग्रामीण महिला उद्यमियों को सस्ता कर्ज देगा। यह पूरा काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा। इससे उद्यमियों के खाते में सीधे रुपए भेजने में सहूलियत होगी; पारदर्शिता आएगी।
18-60 के बीच होनी चाहिए महिला की उम्र, ग्रामीण विकास विभाग करेगा संचालन
सवाल: लाभार्थी की उम्र सीमा?
-जीविका से जुड़ी 18 से 60 साल की महिलाएं।
सवाल: कितनी मदद दी जाएगी?
-अधिकतम 2 लाख रुपए। 10 हजार रुपए की पहली किस्त।
सवाल: योजना में कहां पैदा हो सकती है जटिलता ?
-जो महिलाएं जीविका से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले तो जीविका में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें समय लग सकता है। फिलहाल जीविका का काम मुख्यत: ग्रामीण इलाकों में ही है। शहरी महिलाओं के लिए अलग पोर्टल बनेगा, लेकिन अलग से प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।
सवाल: आवेदन कैसे होगा?
-शहरी क्षेत्रों में बनाए गए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
सवाल: किन क्षेत्रों को प्राथमिकता?
-17 ट्रेडों में, जैसे फल-सब्जी दुकान, किराना, मोबाइल शॉप, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा आदि।
सवाल: किन परिस्थितियों में लाभ नहीं मिलेगा?
-अगर महिला या उसका पति आयकरदाता है। अगर पति सरकारी नौकरी में है। नियमित हो या संविदा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
