Samastipur

समस्तीपुर:रसलपुर गंगा घाट पर डूबी महिला:स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चली गई

समस्तीपुर में रसलपुर गंगा घाट पर एक महिला डूब गई। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। महिला की पहचान दशहरा गांव निवासी सुरोध राय की पत्नी(40) के तौर पर हुई है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय सुजीत भगत ने बताया कि महिला रसलपुर के सीढ़ी घाट पर स्नान करने के लिए गई थी। इस दौरान गहरे पानी में चली गई। जब तक लोगों को एहसास हुआ कि महिला डूब रही है, तब तक पानी के अंदर समा गई। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई.

 

एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि गंगा नदी में महिला के डूबने की सूचना मिली है। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में जुटी हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!