Patna

हाईवा ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत:लाइब्रेरी से लौटते वक्त हादसा,सड़क जाम

पटना.औरंगाबाद में हाईवा ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के किशनपुर निवासी उपेंद्र मेहता की बेटी 19 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चांदनी बीए पार्ट-2 की छात्रा थी। रोज की तरह शनिवार को वह अपने घर से पढ़ाई करने संडा स्थित लाइब्रेरी गई थी। जहां से लौटने के दौरान हाईवा की चपेट में आ गई। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही अंबा और कुटुंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं थे। लोग घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने और मुआवजा को लेकर अड़े रहे। तकरीबन 5 घंटे एनएच-139 जाम रहा।

 

बोनस के चक्कर में चालक तेज गाड़ी चलाते

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं की राजनीति के चक्कर में उलझकर एनएच-139 का चौड़ीकरण नहीं हो सका। जिसके कारण आए दिन सड़क पर दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। झारखंड से गिट्टी लेकर औरंगाबाद की ओर वाहन काफी तेज चलते।लोगों को कंपनी की ओर से ट्रिप के आधार पर पैसे दिए जाते हैं, अधिक ट्रिप लगाने पर बोनस भी दिया जाता है। इसी चक्कर में वाहन चालक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी काफी तेज गति से वाहनों का परिचालन करते हैं। जिसके कारण हादसे होते हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजा कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!