दलसिंहसराय:विक्रम गिरी हत्याकांड में पुलिस ने दो देशी कट्टा के साथ लाइनर,सूटर सहित तीन को किया गिरफ्तार, 2 लाख में ली थी सुपारी
दलसिंहसराय।बीते दिनों दिन दहारे उजियारपुर थानान्तर्गत सातनपुर,माघोडीह में विक्रम गिरी हत्याकांड में पुलिस ने लाइनर, सूटर सहित तीन को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर दलसिंहसराय डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा बीते दिनों दिन दहारे उजियारपुर थानान्तर्गत सातनपुर,माघोडीह में विक्रम गिरी कि गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष, उजियारपुर द्वारा मृतक विक्रम गिरी के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल भेजा गया तथा इस संबंध में आवेदिका माधोडीह निवासी सलीता देवी पति सुजीत गिरी के टंकित आवेदन के आधार उजियारपुर थाना काड सं0-208/2025,दिनांक-21.08.2025, धारा-103 (1)/61(1)/3(5) मा०न्या०सं०, 2023 का कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना कारित करने में शामिल अपराधकर्मी प्रेम कुमार,मुरारी कुमार (शुटर) एवं गौतम कुमार (चालक) को दो देशी कट्टा,6 जिंदा गोली, एंव कांड में प्रयुक्त एक उजला रंग का आपाची मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। कांड में लाईनर की भूमिका निभाने वाले अपराधकर्मी केशव मिश्र एवं प्रिंस को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पताः-मुरारी कुमार उम्र 25 वर्ष पे० सुशिल सिंह सा० इनियार थाना मुफ्फसिल जिला बेगूसराय।गौतम कुमार उम्र 23 वर्ष पे० राजू ताँती सा० मनिअपा थाना मटिहानी जिला बेगूसराय। प्रेम कुमार उम्र 22 वर्ष पे० श्रीकांत कुंवर सा० मनिअपा थाना मटिहानी जिला बेगूसराय।
छापामारी दल में शामिल सदस्य,’मो० इरसाद आलम, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय, पु०अ०नि० अमित कुमार डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर,परि०पु०अ०नि० राहुल रजक, उजियारपुर थाना,स०अ०नि० राहुल कश्यप, दलसिंहसराय थाना,पी0टी0सी0 प्रणय साह, पी०टी०सी०/813 अरविन्द कुमार, डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर,सि0/826 राजकिशोर कुमार, डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर, सि0/646 कुन्दन चौधरी, डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर,सि०/954 रमेश कुमार, डी०आई०यू० शाखा, समस्तीपुर,चा0ह0/19 कृप्या यादव डी0आई0यू0 शाखा, सहकारी समिति एंव उजियारपुर थाना के अन्य सिपाही शामिल थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
