मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को किया रवाना
दलसिंहसराय,ब्लॉक परिसर स्थित संत जोसफ विद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया.कार्यक्रम का मंच संचालन इश्तियाक हुसैन ने किया.कार्यक्रम का शुभारंभ दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
कार्यक्रम में अपने संबोधन में एसडीओ ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार ही नहीं,बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा कदम है. युवा वर्ग को आगे बढ़कर इसमें भाग लेना चाहिए.मैं खुद कई सालों से इस क्षेत्र में कार्यरत हूँ और अनुभव से कह सकता हूँ कि जब युवा अपने अधिकारों को पहचानते हैं और जिम्मेदारी से मतदान करते हैं, तो समाज और लोकतंत्र दोनों मजबूत होते हैं.संस्थान के सचिव अनिल कुमार सिन्हा ने जागरूक नागरिक बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है.इस तरह के अभियान लोकतंत्र की जड़ों को और मज़बूत करते हैं.
प्रभात फेरी स्कूल के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर ब्लॉकपरिसर एंव शहर का भ्रमण करते हुए स्कुल परिसर आया.
इस दौरान
छात्रों ने “बिहार का सपना, मतदाता सूची में नाम अपना,“मेरा नाम, मेरा अधिकार – मतदाता सूची में जोड़ो नाम,नारे लगाकर जागरूक किया. इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल उदय कुमार, महाविद्यालय के एचओ.डी. अंगद कुमार सिंह,दलसिंहसराय बीडीओ राजीव कुमार सहित डॉ.श्वेता,राजेश कुमार राजन,विकास कुमार,आज़ाद कुमार सिंह, पंकज कुमार,राजीव कुमार,सुधांशु कुमार झा,अभिनव कुमार, रेखा कुमारी,वंदना कुमारी,कुमारी अमन,रजनीश कुमार, नीरज कुमार, रोशन कुमार, राकेश कुमार, गोपाल कुमार, खुशबू कुमारी, प्रभात कुंदन, विकास कुमार झा, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और राजा कुमार मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
