Patna

पटना के राजीवनगर चौराहे पर दोपहर में 12 से 2 बजे तक और शाम 8 बजे तक वन-वे, जाम से मिलेगा छुटकारा

पटना : राजीवनगर चौराहे पर शुक्रवार से दो पीक आवर में नयी ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गयी है. अब दोपहर 12 से 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आर ब्लॉक से राजीवनगर व दीघा जाने वाले रास्ते को हाफ वन-वे किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान राजीवनगर नगर नाला, आर-ब्लॉक व इंद्रपुरी समेत अन्य इलाकों से आने वाले लोगों को राजीवनगर चौराहा स्थित अंडरपास से दूसरे सर्विस लेन में जाने की अनुमति नहीं होगी. इन रास्तों से आने वाले वाहन इस दौरान सीधे दीघा अंडरपास से मुड़ कर राजीवनगर चौराहे की ओर आयेंगे. वहां से पाटलिपुत्र या फिर आर ब्लॉक की ओर जा सकेंगे. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान शुक्रवार की शाम मगधी होटल से लेकर राजीवनगर चौराहा तक पैदल गये और स्थिति का जायजा लिया.

 

स्कूल के छुट्टी और ऑफिस से छुट्टी के बाद बढ़ता है दबाव

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के कारण दबाव बढ़ता है. वहीं, शाम पांच बजे से आठ बजे तक ऑफिस से छुट्टी के बाद अचानक से वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. इससे भीषण जाम की समस्या होती है. इसलिए इन दोनों समय में रूट डायवर्ट किया जा रहा है. राजीवनगर चौराहे पर हर दिन की समस्या है. जाम में फंसने से अच्छा है कि थोड़ी दूरी तय कर जाम से बच जाएं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!