Begusarai

बेगूसराय सदर अस्पताल परिसर में मॉडल भवन बनकर तैयार,उद्घाटन की प्रतीक्षा

बेगूसराय.सदर अस्पताल परिसर में मॉडल भवन बनकर तैयार हो गया है, जो अब उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि 20 अगस्त को ही उद्घाटन होने वाला था। लेकिन फिर एक सप्ताह के लिए टल गया है। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार के अनुसार उद्घाटन को लेकर कोई विभागीय जानकारी उन्हें नहीं मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मॉडल जी-थ्री भवन पुरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें लिफ्ट के साथ दो ओर से सीढी, तीन गेट, अग्निरोधी संयंत्र, इंटरनल एसी की सुविधा, वेटिंग हॉल, ऑपरेशन थियेटर, चिकित्सकों एवं गार्ड के लिए अलग-अलग आराम करने के लिए रूम, लैब, ओपीडी, कार्यालय सहित अन्य सुविधा मौजूद है। इसके साथ ही सदर अस्पताल में बार-बार पैथो लैब के लिए जगह बदलने की परेशानी से भी मुक्ति मिल जाएगी।

 

मॉडल भवन से पुरानी भवन को उपर-उपर जोड़ने का आदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान दिया था। उनके आदेश पर मॉडल भवन से पुरानी भवन को जोड़ने के लिए छड़ निकाला भी गया था। लेकिन बाद में ठेकेदार ने दोनों भवन को उपर-उपर जोड़ने का काम नहीं किया है। एक अधिकारी बताते हैं कि इसके पीछे नए भवन में लगे लिफ्ट का उपयोग गंभीर मरीज के लिए पुराने भवन में ले जाने के लिए किया जाना था। इससे मरीजों को सुविधा होती। लेकिन किस वजह से प्रधान सचिव के आदेश की अनदेखी ठेकेदार ने किया है। यह जांच का विषय है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!