Patna

शराब तस्करी में महिला शामिल,जीआरपी ने चार महिलाओं को शराब के साथ किया गिरफ्तार

पटना.सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने जांच अभियान चलाया। एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, शंकर कुमार साह एवं महिला सिपाही रेखा कुमारी नेथ प्लेटफार्म संख्या दो पर जांच की। इसी क्रम में खड़ी सवारी गाड़ी के इंजन के समीप पीछे ब्रेकर के बोगी से चार महिला प्लास्टिक की बोरी लिए उतार रही थी। बोरी काफी वजन होने के कारण वे लोग उठा नहीं पा रही थी। पुलिस ने संदेश के आधार पर चारों महिला को रोककर जांच शुरू की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जांच के दौरान प्लास्टिक की बोरी से नेपाल के चितवन स्थित थेरी डिस्टेलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्मित कस्तूरी, नींबू फेस 246 पीस सभी 300 एमएल के अलावे नेपाली सौफी बरामद हुआ । जीआरपी पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए चारों महिला को महिला सिपाही की मदद से जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई शुरु की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!