समस्तीपुर का मौसम:22-23 अगस्त को उत्तर बिहार में भारी वर्षा के आसार,माैसम पूर्वानुमान जारी
समस्तीपुर का मौसम: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से जारी 24 अगस्त तक के माैसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं. अगले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है.
22 से 23 अगस्त को उत्तर बिहार के जिलाें में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हाे सकती है. कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पूर्वानुमानित अवधि में 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है. अन्य दिनों में पछुया हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
