Patna

लकड़ी के सड़े हुए चूरे में छिपा चंडीगढ़ से 10 चक्का ट्रक से पटना पहुंची शराब की खेप,849 कार्टन बरामद

पटना के फतुहा थाना पुलिस ने फतुहा-दनियावां नेशनल हाइवे-30ए पर शनिवार की रात को धोवा पुल के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने दस चक्का ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब का खेप बरामद किया. इस दौरान हरियाणा व चंडीगढ़ के रहने वाले तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रक लाया गया तो थाने के मेन गेट के पीलर भी टूटे

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हरियाणा के यमुना नगर निवासी विनोद कुमार और चंडीगढ़ निवासी गौरव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जब ट्रक को थाना लेकर पहुंची और अंदर घुसाया तो मेन गेट का दोनों पिलर उखड़ गया.

 

लकड़ी के सड़े हुए डस्ट में छिपाए थे 849 कार्टन शराब

एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दनियावां की ओर से आ रहे 10 चक्का ट्रक को रोका गया. ट्रक की तलाशी में लकड़ी के सड़े हुए डस्ट में छिपाए गए 849 कार्टन शराब मिले. गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स ट्रक के चालक और खलासी हैं. पूछताछ में पता चला कि उन्हें चंडीगढ़ से ट्रक मिला था. झारखंड होते हुए पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में माल पहुंचाना था. दनियावां में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

 

तस्करों के पास जीपीएस भी मिला

गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ पुलिस. पुलिस ने ट्रक (HP72B3786), दो स्मार्टफोन, एक फास्टटैग और एक जीपीएस जब्त किए हैं. 5900 रुपये नकद भी बरामद हुए. जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपये है. ये शराब दनियावां में डिलिवरी करना था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!