DalsinghsaraiSamastipur

विभूतिपुर में महिला को बचाने में एक ही परिवार के तीन लोगों की करेंट लगने से दर्दनाक मौ’त,एक बच्ची रेफर

समस्तीपुर।विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक तीन माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजित कुमार राम शामिल हैं। वहीं, अरुण राम की तीन माह की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास शांति देवी खड़ी थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने पहुंचे पुत्र अरुण राम, जो अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए थे, भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद अजित कुमार ने बचाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कर सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।”

स्थानीय विधायक अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार एवं पूर्व मुखिया विपिन कुमार सहनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!