Patna

बालू कारोबारी मर्डर केस के आरोपी का पटना में एनकाउंटर:भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली

पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में बालू कारोबारी रामाकांत यादव हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। निसरपुरा नहर के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी दिव्यांशु उर्फ अंशु के बीच मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में दिव्यांशु के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और जियो कंपनी का डोंगल भी मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 10 जुलाई की शाम रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव के बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया और SIT टीम का गठन किया था।पुलिस ने पूर्व में दो अभियुक्त मंटू कुमार और बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया था। जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद एक और अपराधी दिव्यांशु उर्फ अंशु जो काब गांव का रहने वाला है, वो इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई थी।

 

 

मुठभेड़ में दिव्यांशु के बाएं पैर में गोली लगी है।

पटना एसटीएफ और पटना पुलिस के सहयोग से अपराधी दिव्यांशु उर्फ अंशु को 15 तारीख को लखनऊ से गिरफ्तार पटना लाई थी।

 

भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने मारी गोली

 

गिरफ्तार कर पुलिस पटना लाई पूछताछ की और पूछताछ के दौरान हत्या में उपयोग हुई हथियार की बरामदगी को लेकर अपराधी अंशु उर्फ दिव्यांशु ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस की टीम अपराधी दिव्यांशु को रानी तालाब थाना क्षेत्र के निसारपूरा नहर के पास हथियार को लेकर खोजबीन शुरू की।

 

 

पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा।

इसी दौरान पुलिस से भागने का प्रयास करने लगा। उसे रोका गया, लेकिन वह नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने अपराधी के बाएं पैर में गोली मारी। घायल होने के बाद उसे बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है और एम्स में इलाज चल रहा है। जांच के बाद घटनास्थल से एक देसी पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

रानी तालाब थाना में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज

 

पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दिव्यांशु उर्फ अंशु के खिलाफ 2014 के रानी तालाब थाना में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें वो फरार चल रहा था। पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि रामाकांत यादव की हत्या पैसे देकर दिव्यांशु उर्फ अंशु ने करवाई थी।

 

पत्नी ने जारी किया वीडियो

 

इधर गिरफ्तार कुख्यात अपराधी दिव्यांशु उर्फ अंशु की पत्नी जुली कुमारी ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि 14 तारीख को जब वह अपने पति दिव्यांशु उर्फ अंशु के साथ लखनऊ घूमने आई हुई थी। तभी पटना पुलिस के द्वारा उनके पति दिव्यांशु उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया गया। मुझे नहीं पता कि किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन उनके जान का खतरा है और पुलिस उन्हें गलत तरीके से केस में फसाने की काम कर रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!