लालू प्रसाद ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था:नित्यानंद
पटना.केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से कहा- “बिहार के लोगों को गुमराह न करें। लोग आपकी हकीकत जानते हैं। आपके पिता लालू प्रसाद मतपेटियों को लुटवाते थे। उन्होंने गुंडाराज के बूते लोकतंत्र को बंधक बना लिया था। आपको इन सबके बारे में भी बोलना चाहिए।’
मंत्री ने महागठबंधन की “वोट अधिकार यात्रा’ के हवाले राहुल गांधी से कहा- “आप इस यात्रा के दौरान लोगों को यह भी जरूर बताएं कि पहले चुनाव से लेकर कांग्रेसी शासन में हुए चुनावों में किस तरह से धांधली हुई; कैसे वोट चुराए गए?’ उनके अनुसार, कांग्रेसी शासन में बिहार में गरीबों, पिछड़ों, वंचितों को वोट के अधिकार से हमेशा दूर रखा गया।
उनका राहुल और तेजस्वी से सवाल रहा- “क्या विदेशी घुसपैठियों को, रोहिंग्या बांग्लादेशी को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार है? जब नहीं है, तो SIR के माध्यम से विदेशी घुसपैठियों के वोट को खत्म करने का विरोध क्यों?’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
