Patna

हरे कृष्णा से गूंजा पटना का इस्कॉन टेंपल:251 चांदी के कलश और शंख से हुआ अभिषेक

पटना.देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही पटना के इस्कॉन टेंपल में भक्त भगवान की भक्ति में डूब गए हैं। भगवान श्री कृष्ण के नाम के जयकारे लगाए गए। मंदिर के बाहर और भीतर भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शाम से ही पटना इस्कॉन टेंपल के अंदर-बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। मंदिरों को सजाया गया है। इस साल छह शुभ योग में जन्माष्टमी मनाई जा रही है।पटना इस्कॉन में जन्माष्टमी को लेकर भव्य आयोजन किया गया। 80 क्विंटल फूल से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया। थाईलैंड, कोलकाता, बैंगलोर, बैंकॉक से फूल मंगाए गए।

 

इस बार मंदिर की सजावट ‘वृंदावन’ थीम पर की गई। भगवान का 251 चांदी के कलश और शंख से अभिषेक हुआ। जन्माष्टमी पर इस बार 8 लाख श्रद्धालुओं के इस्कॉन टेंपल में पहुंचने की संभावना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!