Patna

बिहार में दर्दनाक हादसा, केरोसिन तेल गोदाम के टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

पटना. गया के गुरारू बाजार में स्थित बंद पड़े केरोसिन तेल गोदाम की साफ-सफाई के दौरान शनिवार को तीन मजदूरों की मौत हो गयी. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और आक्रोशित लोगों ने शवों को एंबुलेंस के साथ गुरारू चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया. गुरुआ-हियापुर स्टेट हाइवे 69 और गया-रफीगंज मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गए. जिससे सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तीनों मृतक मजदूरों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुरारू बाजार के बहवलपुर के रहने वाले 18 वर्षीय सोनू कुमार , 19 वर्षीय सागर कुमार तथा दशरथ बिगहा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय छोटू पासवान के रूप में हुई है.

 

एक मजदूर गिरा, बचाने में दो मजदूर भी बने शिकार

बताया जा रहा कि तीनों युवक तेल गोदाम की साफ-सफाई के लिए गये थे. तेल टैंक में छोटू पासवान गिर गया और उसे बचाने के लिए सागर और सोनू भी अंदर गये. इस दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गये.

 

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को गहरे टैंक से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर रूप से घायल तीनों का गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया. आक्रोशित लोगों ने गुरारू चौक पर सड़क जाम किया और मुआवजे की मांग और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एसपी सुशांत कुमार चंचल के आश्वासन के बाद परिजनों ने करीब आधे घंटे के बाद सड़क जाम हटा दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!