Samastipur

समस्तीपुर:प्रसव पीड़ा के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत,हंगामा

समस्तीपुर।ड्यूटी से मातृत्व अवकाश पर चल रही कांस्टेबल की गुरुवार सुबह प्रसव के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतका की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी और मोतिहारी में पदस्थापित 28 वर्षीय मोनिका कुमारी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

2018 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुई मोनिका इन दिनों मातृत्व अवकाश पर थीं। उनके पति राकेश कुमार मोतीपुर पंचायत के शिक्षक हैं। परिजनों के अनुसार, अहले सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मोनिका को पहले रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत बताकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने पहले नार्मल डिलीवरी की बात कही, लेकिन कुछ ही मिनटों में रेफर करने का निर्देश देकर बाहर कर दिया। इस बीच मोनिका ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि न तो ब्लड टेस्ट कराया गया, न अल्ट्रासाउंड, और सीधे डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी गई। उनका कहना है कि जब तक डॉक्टर कुछ कर पाते, वह पहले ही चल बसी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश ने बताया कि मोनिका को बेहद नाजुक स्थिति में लाया गया था और बचाने की पूरी कोशिश की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!