Patna

मुजफ्फरपुर,भागलपुर समेत इन 6 एयरपोर्ट का होगा सर्वे,कैबिनेट में मिली मंजूरी

बिहार:पटना. बिहार में हवाई सेवा के विस्तार के लिए CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने अहम निर्णय लिया है. बुधवार को हुई बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें से एक प्रमुख प्रस्ताव राज्य में 6 नए एयरपोर्ट के सर्वे और विकास का है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कैबिनेट ने 2.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

राज्य सरकार ने इन एयरपोर्ट के सर्वे के लिए कुल 2.90 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि सर्वे शुल्क के अग्रिम भुगतान के रूप में उपयोग की जाएगी. जिन एयरपोर्टों का सर्वे कराया जाएगा उनमें वीरपुर (सुपौल), मुंगेर, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण), मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर एयरपोर्ट शामिल हैं.

 

भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित

विशेष रूप से भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए नई जमीन अधिग्रहित की जाएगी. अन्य एयरपोर्टों में पहले से मौजूद हवाई सुविधाओं को विकसित करके उन्हें पुनः चालू किया जाएगा. इससे बिहार में हवाई संपर्क मजबूत होगा और पर्यटन, व्यापार एवं उद्योग में वृद्धि की उम्मीद है.

 

गयाजी एयरपोर्ट को मिलेगा कैट-1 लाइट सिस्टम

इसके अतिरिक्त, गयाजी एयरपोर्ट पर कैट-1 लाइट सिस्टम लगाया जाएगा. इससे खराब मौसम के दौरान भी विमानों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा. यह कदम राज्य में हवाई सेवा के विस्तार और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

 

बिहार के हवाई संपर्क में बड़ा बदलाव

विशेषज्ञों का मानना है कि इन छह एयरपोर्टों के विकास से राज्य में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. भागलपुर जैसे जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!