Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन से 22 बोतल विदेशी शराब के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

समस्तीपुर जंक्शन पर न‌ई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 02570 क्लोन एक्सप्रेस में 22 बोतल शराब बरामद की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के उपनिरीक्षक विवेक कुमार, सउनि नवीन सिंह, आरक्षी विनय कुमार, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के सउनि आकाश रंजन कुमार ने कोच अटेंडेंट राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वह शुभंकरपुर दरभंगा का रहने वाला है। जबकि ट्रेन के अंदर ही कुछ दूरी पर खड़ा दूसरा कोच अटेंडेंट साथी के पकड़े जाने पर ट्रेन से कूद कर भागने में कामयाब रहा। बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी प्लेटफॉर्म की सघन जांच चल रही थी।

 

 

इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 05 पर गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस की जांच के क्रम में कोच एम-04 में बेडरोल के ढेर के पास छिपाकर रखी शराब की बोतलें मिलीं। पूछताछ करने पर उक्त आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और एक अन्य कोच अटेंडेंट दिल्ली से शराब लाकर ऊंचे दाम पर बेचता है। भागने वाले अटेंडेंट की पहचान सुभाष साह साकिन हसनचक थाना विश्वविद्यालय, जिला दरभंगा के रूप में की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!