मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय सहित इन स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान से 23 लाख की राजस्व प्राप्ति..
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में दिनांक 11 अगस्त 2025 को एक व्यापक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन टिकट जांच की गई।
इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3442 यात्रियों से ₹22,94,199/- (बाईस लाख चौरानवे हजार एक सौ निनांवे ) का राजस्व प्राप्त किया गया। यह कार्यवाही मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई।
टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की। इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया।
अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया।
रेल प्रशासन आमजन से यह अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
