दलसिंहसराय:विशेष भूमि सर्वेक्षण संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
दलसिंहसराय।बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे विशेष भूमि सर्वेक्षण संविदा कर्मियों एवं अभियंताओं ने संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 11 अगस्त से 14 अगस्त तक काली पट्टी बांध कर कार्य करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भी जिले के दलसिंहसराय अंचल में अभिलेखागार भवन में अवस्थित भूमि सर्वेक्षण शिविर में कर्मियों ने भी अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए विरोध जताया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी निशा आर्या ने बताया कि संघ के आह्वान पर यह विरोध 14 अगस्त तक जारी रहेगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आगामी 16 अगस्त से राज्य स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उनकी मांगों में 60 वर्षों तक सेवावधि सुनिश्चित करना, पदोन्नति में अनुभव के आधार पर पांच अंकों की वरीयता, समतुल्य पदों के अनुरूप वेतनमान, 07 जून 2022 और 21 जनवरी 2023 को संघ और विभाग के बीच हुई सहमति के मुताबिक आदेश जारी करना तथा सभी सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को एसआईसी कार्ड और ईपीएफओ में सरकारी अंशदान शामिल है।
इस मौके पर शिविर प्रभारी निशा आर्या, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो राम नारायण साहू, विशेष सर्वेक्षण अमीन विकास कुमार, सीमांत कुमार, शिवम् कुमार, प्रतिज्ञा यादव, सपना कुमारी, नीरज कुमार, अफ़श कुमार, सौरव कुमार, प्रियंका कुमारी, तनु प्रिया विशेष सर्वेक्षण लिपिका रागिनी कुमारी, मिट्ठू कुमारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
