Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:मशाल खेल हेतु बालकों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

दलसिंहसराय,मशाल खेल प्रतियोगिता में दलसिंहसराय प्रखंड स्तर पर चयनित बालकों के यु -16 एवं यु -14 के सभी विधाओं के लिए छात्रों के दल के दो बसों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित चिन्हित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर समस्तीपुर के लिए रवाना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे पूर्व बालको के दल को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना से पूरी ऊर्जा के साथ जिला स्तर पर खेलना है.हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।

 

 

इस अवसर पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा, लेखपाल चंदन श्रीवास्तव, डेटा एंट्री ऑपरेटर अजय कुमार चौधरी, शिक्षक रंजीत कुमार चौधरी, खिलाड़ियों के दल के साथ प्रतिनियुक्त शिक्षक सुधीर कुमार राय, चंद्र प्रकाश चंदन,अजीत कुमार, विनय कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!