Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरे किशोर को जिंदा करने के लिए झाड़-फूंक करता रहा भगत

समस्तीपुर.सदर अस्पताल में झाड़-फूंक कर मृतक को जीवित करने के एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है। मोहिउद्दीननगर के राजाजान गांव निवासी एक मजदूर के 15 वर्षीय किशोर पुत्र को बीते रविवार रात सोते समय सांप ने डंस लिया था। इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था जहां मोहिउद्दीननगर का अखिलेश कुमार राय जो अपने आपको भगत बता रहे थे ने मृतक को अपनी भगत विद्या से जिंदा करने का दावा किया और वहीं पर उसने अपना खेल शुरू कर दिया।

 

 

भीड़ के बीच भगत ने गमछे का कोड़ा बनाकर शव पर वार करना शुरू कर दिया और कई तरह के कुछ तंत्र-मंत्र बुदबुदाए और कभी नब्ज तो कभी धड़कन टटोला। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद भगत ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह नहीं बचा सका क्योंकि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!