Samastipur

समस्तीपुर:औरा पंचायत की मुखिया को केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

समस्तीपुर।हसनपुर | प्रखंड की औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित की जाएंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुखिया को यह सम्मान जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कैच द रेन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिल्ली में सम्मानित किए जाने को लेकर जानकारी मुखिया को केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से मिली है।

 

 

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या दिल्ली में जल शक्ति अभियान में बेहतर कार्य के लिए पूरे देश से 100 मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। इसमें समस्तीपुर जिला की दो मुखिया शामिल हैं। इन्हीं दो मुखिया में एक नाम हसनपुर प्रखंड अंतर्गत औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा का है। बताया जाता है कि औरा पंचायत की मुखिया अंकिता झा ने पिछले तीन सालों में 70 हजार पौधों की रोपाई करवाई। वर्षा जल संग्रह के लिए 21 पोखरों का निर्माण कराया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!