गुड़िया कुमारी हत्याकांड में डीआईजी व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,कहा- गिरफ्तारी होगी
समस्तीपुर।शिवाजीनगर.थाना अंतर्गत परसा पंचायत की कोठिया गाछी में सोमवार की सुबह 9 बजे दरभंगा जिला के बहेरी से बीपीएससी की कोचिंग करने जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी को एंजल हाईस्कूल के प्रिंसिपल ने शिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया था। पुलिस इस कांड में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतमी मेश्राम समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतका की भाई विवेक कुमार,बहन सपना और मां फुल कुमारी देवी से गहन पूछताछ की।
निरीक्षण के बाद लौट के क्रम में डीआईजी और एसपी ने शिवाजीनगर थाना पहुंच कर अपर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी से भी घटना के संबंध में जानकारी ली और निर्देश भी दिए। एसपी अरविंद प्रताप सिंह कहा जब यह घटना हुई इसके बाद सारे पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। हम लोग सभी संभव बिंदुओं पर अनुसंधान कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि थाने में भी इसकी शिकायत की गई।
इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में सही पाया गया तो उस पर गंभीर कार्रवाई करेंगे। इधर पोस्टमार्टम के बाद गुड़िया शव को शिवाजीनगर पुलिस ने परिवार वालों को सौंप जिसका अंतिम संस्कार किया गया व भाई विवेक कुमार ने मुखाग्नि दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
