दलसिंहसराय:केस का अनुसंधान में करने गई दारोगा पर हमला,आधा दर्जन को पुलिस ने हिरासत में लिया
दलसिंहसराय शहर के गोलाघाट के पास एक कांड अनुसंधान में थाने से पहुंची दारोगा ऋचा सिंह पर कांड में नामजद आरोपियों एवं परिजनों ने हमला कर दिया. जिस हमले में दारोगा के चोटिल होने की बात बताया गया है. वही अचानक हुये हमले के बाद एसआई ने स्थानीय थाने को सूचित किया.इसके बाद थाने से पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल की मदद से तीन महिलाओं सहित आधे दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया.
बताया गया कि शहर के चकलोकमान,वार्ड संख्या 12 निवासी मंटू रजक की पत्नी सिंहासन देवी के आवेदन पर बीते 3 अगस्त को थाने में जानलेवा हमला एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कांड कांड संख्या 291/25 दर्ज किया गया था. जिसमें नप के वार्ड 12 के ही स्व. हरि प्रसाद के पुत्र मनोज प्रसाद, उनकी पत्नी गगन देवी एवं पुत्र ऋषभ कुमार को आरोपी बनाया गया था.प्राथमिकी के बाद आईओ बनाये जाने पर एसआई ऋचा सिंह घटनास्थल पर अनुसंधान के लिये मंगलवार की शाम गई थी.
इसी दौरान कुछ बकझक होने पर आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया.पुलिस पर हमला एवं कथित हमलावरों को पकड़कर थाने ले जाने की पूरी घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही पुरे मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि कांड की जाँच के लिए पुलिस गई थी.कार्रवाई के लिये गई पुलिस के साथ अभद्रता की गई तथा हमला किया गया.पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है.आगे की कार्रवाई की जा रही है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
