Patna

गंगा-पुनपुन का जलस्तर बढ़ा, बंद हुए Digha और Kankarbagh STP

पटना: गंगा और पुनपुन नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण दीघा और कंकड़बाग के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (Digha and Kankarbagh STP) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. दीघा एसटीपी परिसर में पानी घुस गया है. इसके बाहरी हिस्सों में भी जलजमावहै. इससे सीवरेज के पानी के ट्रीटमेंट का कार्य बाधित हो गया है. जब तक एसटीपी बंद रहेंगे, तब तक करीब 18 हजार घरों का अपशिष्ट जल सीधे गंगा और पुनपुन नदी में जायेगा. बुडको ने संचालन का कार्य रोक दिया है. जल स्तर कम होने के बाद ही दोनों प्लांट का संचालन दोबारा शुरू किया जायेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मालूम हो कि नमामि गंगे परियोजना के तहत बने दीघा एसटीपी में वार्ड नंबर एक से नौ, 20 से 26 और 28 शामिल हैं. यहां कुर्जी नाले से दो एमएलडी और राजापुर नाला से 38 एमएलडी सीवरेज का ट्रीटमेंट किया जा रहा था.कंकड़बाग एसटीपी के नेटवर्क में वार्ड नंबर 29 से 35 और 44-45 आते हैं, जहां अगमकुआं नाले से 20 एमएलडी सीवरेज का उपचार हो रहा था.बुडको के मुताबिक, सितंबर में जल स्तर घटने पर दोनों एसटीपी फिर से शुरू किये जायेंगे.

 

फिलहाल माॅनसून को देखते हुए सीवरेज नेटवर्किंग का काम भी रोक दिया गया है. दीघा एसटीपी में 303 किमी और कंकड़बाग में 150 किमी सीवरेज नेटवर्क का निर्माण होना है, लेकिन अभी तक करीब 40 फीसदी काम पूरा हुआ है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!