बाढ़ का पानी घुसने से समस्तीपुर के 3 प्रखंडों में 51 स्कूल बंद,दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्ति हुए शिक्षक
समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर।गंगा नदी के जलस्तर में लगातार 2-3 दिनों से कमी दर्ज की जा रही है। प्रतिदिन 10-20 सेंटीमीटर की गिरावट के बाद सोमवार सुबह जलस्तर 47.25 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.75 मीटर ऊपर है। जलस्तर घटने से कुछ सड़कों से पानी उतरने लगा है और लोगों का नाव से आना-जाना कम हुआ है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं। हजारों परिवार अब भी विस्थापित हैं और खाने-पीने, रहने व पशुचारे की गंभीर समस्या झेल रहे हैं।
कई घरों में सड़ांध और बदबू से रहना मुश्किल हो गया है। पशुपालकों को चारा नहीं मिलने से पशुओं को चराकर गुजारा करना पड़ रहा है। रोशनी और स्वास्थ्य सुविधा का भी अभाव है। पानी से होकर घर आने-जाने से कई लोगों के पैरों में घाव हो गए हैं। शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित है। दोनों प्रखंडों में 47 स्कूल बंद हैं। पानी घटने के बावजूद स्कूल संचालन सामान्य होने में समय लगेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर न कोई कैंप लगाया गया है और न ही कोई विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ कुछ नावें चलाकर इतिश्री कर रहा है, जबकि राहत का कोई ठोस इंतजाम नहीं है। कुछ समाजसेवियों ने राहत वितरण किया, लेकिन वह भी अपर्याप्त है।
बाढ़ से मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुल 25 स्कूल, मोहनपुर प्रखंड में 22 विद्यालय और विद्यापतिनगर में 4 विद्यालय बंद हैं। स्कूलों में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर जाने से मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुल 25 विद्यालय, मोहनपुर प्रखंड में 22 विद्यालय और विद्यापतिनगर में 4 विद्यालय प्रभावित है। जिसे सरकारी आदेश के बाद बंद कर दिया गया है। शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
प्रभावित स्कूलों में प्रा.वि. आलिमपुर, कन्या प्रा.वि. सुलतानपुर बिचला टोल, प्रा.वि. सुल्तानपुर बिचला टोल, उ.म.वि. रजैसी, कन्या म.वि. सुलतानपुर पश्चिम, म.वि. सुलतानपुर पूरब, प्रा.वि. गाछी टोल सुलतानपुर पूरब, म.वि. आनंदगोलबा, प्रा.वि. बाबापट्टी चापर, प्रा.वि. बिंदटोली आनंदगोलबा, प्रा.वि. पासवान टोल आनंदगोलबा, उ.म.वि. हरपुर मोहनापुर, प्रा.वि. महावीर स्थान चकला, प्रा.वि. बढ़ईटोल पतसिया पूरब, उ.म.वि. पतसिया, +2 उच्च विद्यालय सुलतानपुर पूरब, एसकेजे उच्च माध्यमिक विद्यालय मनीयर, प्रा.वि. बाकरपुर सहित कुल 25 विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावे मोहनपुर के 22 विद्यालय शामिल हैं। वहीं विद्यापतिनगर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा के बरामदे और वर्ग कक्ष में दो-तीन फीट तक पानी भरा है। ऊधर शेरपुर ढेपुरा पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय शेरपुर दियारा, वाजिदपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमथा पानी से घिरा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
