Samastipur

समस्तीपुर:शटर काट कर किराना दुकान से लाखो का माल चोरी

समस्तीपुर:कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक पर किराना दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली गयी. इसको लेकर दुकान संचालक ने थाने में आवेदन दिया है. संचालक गोपालपुर निवासी ब्रह्मदेव महतो का बताना है कि रात्रि में नौ बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चला गया. सवेरे किसी ने दुकान का शटर कटा हुआ होने की जानकारी दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना पर पहुंच कर खंगाला तो दुकान में रखे साठ बोरी चावल, तीस बैग सर्फ व मसूर दाल पांच बैग के साथ कुछ अन्य सामान नहीं मिले. जिसके बाद मकान में लगे सीसी टीवी को खंगाला तो पाया कि चार से पांच की संख्या में नकाबपोश चोर दुकान का पहले शटर तोड़ कर काट दिया.

 

 

शटर खोल कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद पहले चावल की बोरियों को ढोया. इसके बाद तीसों सर्फ की बोरी लादा. इसके बाद मसूर के पांचों बैग को भी लाद दिया है. जिसकी बाजारू कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक होने की बात बताई है. मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि दुकानदार द्वारा आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर जांच कराई जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!