Patna

चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन चुकी है:संजय ठाकुर

मुजफ्फरपुर।बिहार में SIR को लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी हंगामा मचा हुआ है।पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दो इपिक पर विवाद हुआ और अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने को लेकर SIR और चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर दिया है।जिसके बाद बिहार की राजनीति गर्म है।खुद तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुजफ्फरपुर में भी राजद के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर विजय सिन्हा और भाजपा पर हमला बोला है।

 

बोले- लोकसभा चुनाव के वक्त दो जगह नाम था, तो FIR दर्ज करनी थी

 

संजय ठाकुर ने कहा है कि बिहार में चुनाव आयोग गलत नीतियों पर चल रही है, चुनाव आयोग ने कहा है कि उसने 60 लाख का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया है। चुनाव आयोग की तो कटे हुए नामो का प्रकाशन करना चाहिए था, कि सही में जिनका नाम कटा है वो विदेशी नागरिक थे भी या नहीं इसकी स्पष्टता होनी चाहिए थी। केवल नाम काट देना यह सबसे बड़ी साजिश है हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इसी के विरोध में पिछले दिनों सड़क को उतरकर विरोध किया था।

 

संजय ठाकुर ने कहा कि आज बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंह का नाम दो जगह सामने आया है।एक लखीसराय और दूसरा बांकीपुर अगर लोकसभा चुनाव के समय उनका नाम दोनों जगह था चुनाव आयोग को उनके नाम पर प्राथमिक दर्ज करनी चाहिए थी। चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली बन चुकी है।

 

वहीं, राजद नेता दीपक ठाकुर ने कहा कि जब हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव का इपिक दो जगह आया तो इन्होंने खूब हंगामा किया। अभी जब वह खुद फर्जीवाड़ा करके बैठे है तो उन्हें जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग को भी इनपर करवाई करनी होगी,अन्यथा हम सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!