Patna

कल का मौसम:पटना सहित 25 जिलों में 13 और 14 अगस्त को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम :पटना.: पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, बक्सर, सुपौल समेत कई जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. लगातार बारिश से सभी जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 9 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी जारी की है. बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति के कारण 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद किए गए हैं. इसके अलावा खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहार के इन जिलों में 13 और 14 अगस्त को येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी. साथ ही यहां वज्रपात और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

 

 

बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट

बारिश के कारण शुक्रवार को बिहार के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. बेगूसराय में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा, तो राजधानी पटना में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कटिहार में सबसे कम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा और राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!