समस्तीपुर के प्रधान शिक्षक की बेटी अनुपम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर बनीं, दिया बधाई
समस्तीपुर.विभूतिपुर.प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया वार्ड 1 के प्रधान शिक्षक राजा राम महतो की बेटी अनुपम अंजन ने राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा आयोजित कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
अनुपम को इस परीक्षा में 2515वां राज्य रैंक मिला है, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें चारों तरफ से बधाईयाँ मिल रही हैं। अनुपम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन को दिया है।