Patna

मौसम अपडेट:पटना समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में तूफान के साथ भारी बारिश,25 जिलों में अलर्ट

मौसम अपडेट।Bihar Weather Today: देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और पटना समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस चुका है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में दिनभर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. इसमें 08 जिलों में भारी बारिश होगी. दूसरी तरफ, बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. बेगूसराय में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. पटना में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पटना सिटी में गुरुद्वारे तक गंगा नदी पहुंच चुकी है. बक्सर में स्टेट हाइवे पर गंगा का पानी बह रहा है. धीरे-धीरे स्थिति बेहद खराब होती जा रही है.

 

 

आज इन जिलों के लोग रहें सावधान

शनिवार का दिन बिहार के 10 जिलों के लिए खतरे का दिन है. भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में आज भारी बारिश होगी. इसका असर सुबह से दिख भी रहा है. सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना है. इसके अलावा भी बिहार के शेष जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है.

 

बक्सर, पटना सहित दक्षिण बिहार के भी कई जिलों में देर रात से मौसम का मिजाज बदला है और बारिश का दौर शुरू हुआ है. इन जिलों के लोगों को भी सावधान रहने की सलाह दी गई है.

 

सामान्य से 26% कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अब तक बिहार में कुल 566 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. लेकिन, सिर्फ 420 मिमी ही बारिश हुई है. यानी राज्य में अब तक 26 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है.

 

तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. यानी लोगों की उमस भरी गर्मी भी परेशान कर सकती है. हालांकि बारिश की गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.पटना मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के उत्तर और पूर्वी भागों में मानसूनी टर्फ लाइन सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पूर्वी हवाएं बिहार के मौसम को प्रभावित कर रही हैं. इसी कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!