Samastipur

समस्तीपुर में SIR के खिलाफ कलेक्ट्रेट के सामने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने SIR के खिलाफ सीपीएम ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें विभूतिपुर से पार्टी के विधायक अजय कुमार अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सीपीएम विधायक अजय कुमार ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से गरीब, दलित भूमिहीन अल्पसंख्यकों का वोट काटने का काम इलेक्शन कमीशन कर रही है। ये बिल्कुल ही गलत है। जो लोग कमाई के लिए बाहर गए हुए हैं, उनको माइग्रेट कर दिया गया है। उनका नाम काटा जा रहा है।

 

जनता समय पर जवाब देगी

 

अजय कुमार ने आगे कहा कि एसआईआर की वापसी के लिए पूरे देश समेत बिहार के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इलेक्शन कमीशन इस पर अगर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार गरीबों के आवाज को दबाना चाहती है। आगामी चुनाव में बिहार की जनता इसका करारा जवाब देगी।प्रदर्शन के कारण दरभंगा-पटना मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडे लेकर एसआईआर के खिलाफ नारेबाजी की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!