Patna

हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) बरौनी सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक से किया मुलाक़ात,विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा

पटना। हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL), बरौनी की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अमित सरन का सप्रेम स्वागत एवं पुष्प गुच्छ देकर औपचारिक मुलाकात की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) श्री रौशन कुमार के साथ HURL टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुआ, जिसमें HURL से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान रेलवे के साथ समन्वय में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई एवं इन्हें और अधिक सहज, सुचारु तथा तीव्र गति से आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं सहयोगात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक का उद्देश्य आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना एवं रेलवे-HURL के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर संयुक्त विकास को प्रोत्साहित करना था।

यह संवाद दोनों पक्षों के बीच कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल सिद्ध हुआ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!