Patna

पत्नी ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा:पहली शादी होने के बाद दूसरी से कोर्ट मैरिज के 3 साल बाद बिगड़े रिश्ते

पटना।.गया जी।शेरघाटी के बेला गांव की महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ खर्चा न देने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 2022 में शाहिद अंसारी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद उसके पति ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मारपीट के संबंध में पीड़िता ने 9 फरवरी 2024 को शेरघाटी थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ था।हालांकि, जब पीड़िता ने अपने खर्चे के लिए पैसे मांगे तो उसके पति ने देने से इनकार कर दिया और गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और सास उसे घर से निकालना चाहते हैं।

 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर उस पर अत्याचार कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!