Samastipur

लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए आकांक्षा हाट खुला:समस्तीपुर में DM ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर में जिला और प्रखंड स्तर पर स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग की पहल की गई है। जिले में आकांक्षा हाट की स्थापना की जा रही है। जिसका उद्घाटन शहर के पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाट के माध्यम से स्थानीय उत्पादन की बिक्री हो सकेगी, जिससे स्थानीय कलाकार को रोजगार मिल सकेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय कलाकार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” के तहत एफपीओ, एसएचजी और अन्य स्थानीय संस्थाओं को बढ़ावा देना है। आकांक्षा हाट, नीति आयोग के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों कार्यक्रम का हिस्सा है। यह एक ऐसा मंच है जहां स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलता है।

 

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन

 

समस्तीपुर में भी “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” और “आकांक्षा हाट” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

आकांक्षा हाट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। वोकल फॉर लोकल अभियान को समर्थन देना, एफपीओ, एसएचजी और अन्य स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना भी इस पहल का मकसद है।

 

आकांक्षा हाट से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना मुद्दा

 

आकांक्षा हाट से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जाएगा। स्वास्थ्य, पोषण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना आकांक्षा हाट एक महत्वपूर्ण पहल है, जो स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और सतत विकास को बढ़ावा देने में मदद करती है।इस मौके पर 16 अलग-अलग उत्पाद स्टॉल लगाया गया है। जिसमें लोकल कलाकार की ओर से मिथिला पेंटिंग से सत्तू, मधु, छूट , सेनेटरी पैड, जूट से बने बनाया गया है।मौके पर स्वास्थ्य विभाग में बेहतर काम करने वाली तीन जीएन एम को डीएम ने प्रशांत पत्र देकर सम्मानित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!