स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनपुर मंडल में चलाया जा रहे जागरूकता अभियान
वैशाली।स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2025 के उपलक्ष्य में 1 से 15 अगस्त तक चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत पाँचवें दिन आज दिनांक – 05/08/2025 को सोनपुर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों और कॉलोनियों में अधिकारियों, रेलकर्मियों एवं सफाईकर्मियों द्वारा *श्रमदान अभियान* चलाया गया, जिससे स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता फैलाई गई साथ ही साथ सोनपुर मंडल के अंतर्गत सोनपुर स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों के लिए *स्वास्थ्य जांच शिविर* का आयोजन किया गया, जिसमें उनके स्वास्थ्य की जांच कर स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को सराहना कर प्रोत्साहित किया गया।
वहीं 04 अगस्त 2025 को सोनपुर मंडल के अंतर्गत सभी रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ एक स्वच्छ एवं अधिक जागरूक रेल वातावरण के निर्माण के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है । तीन अगस्त को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर *स्वच्छता शपथ सेल्फी बूथ* भी लगाए गए हैं।
इस पहल के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पोस्टर प्रदर्शनी तथा जागरूकता संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रेलवे कॉलोनियों में भी स्थानीय कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रसारित किया।
मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि
“स्वतंत्रता के पर्व पर यदि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो जाएं तो यही सच्ची राष्ट्रसेवा होगी। रेलवे की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।”*
यह अभियान न केवल स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि एक समावेशी, उत्तरदायी एवं हरित रेल वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
