Patna

पिकअप व कार से मिली साढ़े सात लाख की अंग्रेजी शराब, तीन गिरफ्तार

पटना:उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर आलमगंज थाना क्षेत्र के गांधी सेतु पर बिस्कोमान गोलंबर के पास पिकअप और कार से 102 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. जब्त शराब दो हजार 916 बोतल से 906.87 लीटर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मामले में शराब लेकर जा रहे तीन राजस्थान के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान के कुछ शराब तस्कर गांधी सेतु से शराब उत्तर बिहार की ओर ले जाने वाले हैं. इसी सूचना के आलोक में मद्य निषेध निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई.

 

 

 

गठित टीम ने छापेमारी कर कार और पिकअप वैन को जब्त करते हुए 102 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली. जिससे दो हजार 916 बोतल से 906.87 लीटर बरामद करते हुए दोनों वाहन को जब्त किया गया है. सहायक आयुक्त ने बताया कि जब्त किये गये शराब की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े सात लाख रुपये है. पकड़े गये राजस्थान के तीनों धंधेबाज से पूछताछ की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि जब्त की गयी शराब कहां से लेकर आये थे और कहां ले जाना था. सहायक आयुक्त ने बताया कि छापेमारी दल में दारोगा सोनम कुमारी, सअनि शमशाद हुसैन, डब्लू कुमार, सिंटू कुमारी, अभिजीत और सुरेंद्र शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!