घर से भाग की थी शादी अब लड़की का कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका।
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड 4 में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई.मृतिका की पहचान बेगूसराय जिला के तेघड़ा निवासी सोनम कुमारी के रूप में की गई है.बताया जाता है कि सोनम कुमारी वर्ष 2024 में घर से भाग कर केवटा वार्ड 4 निवासी राम नरायण राय के पुत्र बब्लू राय से विद्यापति धाम मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज से शादी की थी.जिसके बाद वह खुशी खुशी दाम्पत्य जीवन जी रही है.एक 6 माह की बेटी भी है.
मंगलवार की दोहर उसका शव उसके ही कमरे में संदिग्ध स्थिति मिली.जिसके बाद कानों कानों खबर पूरे गांव में फैल गई.
स्थानीय लोगो के अनुसार विवाहिता की हत्या उसके पति और घरवालों द्वारा करने की बात बताई जा रही.तो कुछ ग्रामीणों के अनुसार कोटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की बात.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई ने जुट गई.
मृतका के भाई के आरोप पर पुलिस ने विवाहिता के पति बब्लू राय को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई .थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि अभी तक मृतका के स्वजन के द्वारा आवेदन नहीं दी गई आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
