विद्यापतिधाम मंदिर में ज्वेलरी झपटकर भाग रही महिला को पकड़ा:गोल्ड और सिल्वर के 25 आभूषण बरामद
समस्तीपुर के विद्यापति धाम मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करने वाली महिला श्रद्धालुओं का गहना झपटने वाली एक महिला को रंगे हाथ पकड़ा गया है। महिला के पास से सोने और चांदी की 25 अलग-अलग ज्वेलरी बरामद की गई है। इसमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, पायल आदि शामिल है। महिला की पहचान खगड़िया जिले के बलुआही वार्ड संख्या 30 के रहने वाले राजेश राय की पत्नी 32 साल की वसंती देवी के रूप में की गई है।
मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र झपटने के दौरान उसे महिला श्रद्धालुओं की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान महिला के पास से सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई ज्वेलरी को सभी पीड़ितों को चिह्नित कर वापस किया जाएगा। इसके लिए पीड़ितों को उचित प्रमाणपत्र देना होगा। आभूषण का उचित प्रमाण लेकर आने पर जांच के बाद दावा करने वालों को लौटा दिया जाएगा।
उधर, पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया गया है कि उक्त महिला गृह में कई सदस्य हैं जो कांवरिया के भेष में भीड़ के बीच घुसकर गहना आदि की चोरी कर रही थी। गिरोह के अन्य सदस्य के बारे में पता लगाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है। पिछले तीन सोमवारी को पूजा-अर्चना करने आए करीब 200 श्रद्धालुओं के गले से चेन, मंगलसूत्र, ढोलना व मोबाइल झपट्टा मारकर चोरी कर ली गई थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
