समस्तीपुर में बदमाशों ने CSP संचालक को मारी गोली:1.25 लाख रुपए लेकर भागे
समस्तीपुर में बदमाशों ने हथियार के बल पर एसबीआई के सीएसपी से करीब सवा लाख रुपए की लूट कर ली। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने पर संचालक मनीष कुमार को गोली मार दिया गया है। मामला चकमहेसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव का है।
मनीष को दाहिने जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच खोखा व एक अपराधी की बाइक भी बरामद की है। जो भागने के क्रम में खराब हो गया था। जख्मी सीएसपी संचालक का पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना के संबंध में जख्मी सीएसपी संचालक ने बताया कि दिन के करीब 1 बजे तीन चार ग्राहक सीएसपी के अंदर थे। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर ग्राहक के भेष में अंदर बदमाश प्रवेश किया। सभी मास्क लगाए हुए थे। नजदीक आकर अचानक ही पिस्टल तान दी।
हथौड़ा नहीं लगने पर चलाई गोली
गल्ला में रखा रुपया ले लिया। जब बदमाश बाहर भागने लगे, तो उन्होंने पीछे से सीएसपी में रखा एक हथोड़ा फेंका । हथोड़ा उसे नहीं लगा। इस दौरान पलट कर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी । एक गोली उनके जांघ में जाकर लग गई।एक बदमाश की बाइक भी खराब हो गई, तो सभी बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में हल्ला होने पर जुटे। आसपास के लोगों ने जख्मी सीएसपी संचालक को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया। इस बीच घटना की सूचना पर चकमहेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
चकमहेशी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों ने गोली चलाई थी। जो सीएसपी संचालक को लगी है। जिनका उपचार चल रहा है। बदमाशों नेकरीब सवा लाख रुपए की लूट की गई है। संचालक का कहना है कि रुपए मिलाने करने के बाद लूट की राशि स्पष्ट हो पाएगी।बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। बताया गया है की सीएसपी का सीसीटीवी खराब था, जिस कारण बदमाश कमरे में कैद नहीं हो पाए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
