समस्तीपुर:गायब किशोरी बरामद:किशोर के साथ हुई थी फरार, कोलकाता पहुंची
समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक सप्ताह पहले फरार हुई दलित किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी दूसरी बिरादरी के किशोर के साथ फरार हो गई थी।सोमवार को किशोरी को न्यायालय में बयान के लिए प्रस्तुत किया गया। इस मामले में किशोर अभी भी फरार है। किशोरी के परिजनों ने भी उसकी खोजबीन के लिए प्रयास किए थे।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह किशोर के साथ अपने रिश्तेदार के यहां होते हुए कोलकाता तक पहुंच गई थी।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने और खोजबीन शुरू करने के बाद वह पुलिस की पकड़ में आ गई।अब किशोरी के बयान के बाद पुलिस कोर्ट के निर्देश की प्रतीक्षा कर रही है। पुलिस अब फरार किशोर की तलाश में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
