Patna

गरीबनाथ मंदिर में 1.5 लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक:उमड़ी भीड़

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर को उत्तर बिहार का बाबाधाम भी कहा जाता है। चौथी व अंतिम सोमवारी पर यहां का नजारा अद्भुत दिखा। बाबा गरीबनाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पहलेजा घाट से गंगा जल जालबोझी कर पहुंचे कांवरियों ने अरघा के माध्यम से बाबा का जलाभिषेक कर रहे है। कांवरियों को मौसम का भरपूर साथ मिला है। झमाझम बारिश से यात्रा खुशनुमा रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि, बारिश में उन्हें पक्की सड़कों पर कंकर-पत्थर पर नंगे पांव चलने में थोड़ी परेशानी भी हुई। कांवरियों के ठहरने के लिए आरडीएस कॉलेज में टेंट सिटी बनाई गई है। साथ ही शहर के विभिन्न धर्मशालाओं, विवाह भवनों और मंदिरों में भी व्यवस्था की गई है। कांवरिये रविवार रात 12 बजे से बाबा को जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। सुबह 7 बजे तक 1.5 लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया है।इस बार सेवा दल के 2500 सदस्य कांवरियों की सेवा में लगे हुए है। गरीबनाथ प्रबंधन कमेटी ने इन दलों को कांवरिया मार्ग और मंदिर के बाहर तैनात किया है। सभी सेवा दलों का अलग-अलग ड्रेस कोड है। सभी निर्धारित रास्ते पर रहकर कांवरियों की सेवा व सहायता कर रहे है।

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

कांवरिया मार्ग में स्वास्थ्य शिविर लगा हुआ है। गरीबनाथ मंदिर के पास एक कंट्रोल रूम भी सक्रिय है। किसी भी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में कांवरियों को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। सेवा दल के सदस्य भी सुबह से ही मार्ग पर मौजूद है। कांवरियों को सुरक्षित जलाभिषेक करने में सहायता कर रहे है।

 

 

सेवा दल के लोग भक्तों की सेवा कर रहे हैं।

महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि चौथी सोमवार पर बहुत ही अच्छा व्यस्था किया गया है। प्रशासन के साथ साथ करीब 2500 स्वयं सेवक सेवा में लगे हुए है।प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुबह से स्थानीय भक्त भी आने लगे है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!