Patna

मानसून अपडेट:14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पटना.बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। आज यानी गुरुवार को 14 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जिलों के लिए ऑरेंज तो 8 में यलो अलर्ट है।राज्य में पिछले कई दिनों से राज्य के सभी जिलों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। कहीं बारिश होगी तो कहीं धूप का सिलसिला रहेगा।गुरुवार को गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद सहित 6 जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

40KM/H रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।वहीं, पटना, नालंदा सहित 8 जिलों के मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बने रहने की वजह से 5 अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

 

पटना में देर शाम झमाझम बारिश हुई

 

बुधवार को पटना में बादलों का डेरा लगा रहा। दोपहर में बूंदाबांदी हुई। रात में झमाझम बारिश हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 अगस्त को पटना, सारण, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर जिले के एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद के रफीगंज में 70.4 एमएम हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में और दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

 

24 घंटे में मौसम का हाल

 

बुधवार को 3 जिलों में तेज बारिश हुई है। जबकि, नालंदा, मधेपुरा, गया समेत कई जिलों में तेज धूप निकली। बक्सर में बादल छाए रहे।पटना में सुबह से तेज धूप रही, फिर हल्के बादल छाए और रात में बारिश के बाद लोगों को हल्की राहत मिली। आज भी पटना में बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है।वहीं, बीते 24 घंटे में 35 डिग्री तापमान के साथ बगहा सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा गया का तापमान 34.6 डिग्री, पटना का 32.1 डिग्री दर्ज किया गया।

 

किशनगंज में उफान पर कनकई नदी

 

इधर, नेपाल में भारी बारिश के चलते बिहार की नदियां एक बार फिर उफान पर आ गई हैं। किशनगंज में कनकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

बिहार में अब तक 299MM बारिश ही हुई

 

बिहार में अब तक 40 फीसदी बारिश में कमी है। यहां अब तक 495 एमएम बारिश होनी चाहिए थी पर 299 एमएम ही वर्षा हुई। पटना में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत वर्षा कम हुई है। पटना में 432 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 342 एमएम ही वर्षा हुई।

 

23 जुलाई तक बिहार में 43 फीसदी और पटना में 44 फीसदी बारिश में कमी थी पर पिछले तीन-चार दिनों से हुई बारिश की वजह से वर्षा में प्रतिशत कमी में कुछ गिरावट आई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!