Samastipur

समस्तीपुर:आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेंगे भूतपूर्व सैनिक

समस्तीपुर : अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें भूतपूर्व सैनिक द्वारा सामाजिक कार्यों में दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में ये निर्णय लिया गया कि भूतपूर्व सैनिक समाज हित में अपने अनुभव एवं सेवा भाव से विशेष योगदान देंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विशेष रूप से अपने क्षेत्र के एक या दो आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उनमें पोषण,शिक्षा तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे.

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सामाजिक संरचना को सशक्त बनाना तथा भूतपूर्व सैनिकों को समाज सेवा से जोड़ना है. बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारी, समाजसेवी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!