समस्तीपुर:दो साल पहले लापता किशोरी बरामद:प्रेमी संग भागकर रचाई थी शादी
समस्तीपुर.मोरवा में हलई पुलिस ने दो साल पहले लापता हुई एक किशोरी को बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र के अकौना गांव से दो साल पूर्व गायब हुई किशोरी के मामले में अभिभावकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी करने के बाद जन्दाहा थाना क्षेत्र के महिपुरा में रह रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बरामद किया है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के बाद उसने एक मंदिर में युवक से शादी कर ली थी। उसने पुलिस के सामने अपने पति के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की है।पुलिस के अनुसार किशोरी का प्रेमी पति फिलहाल फरार है। नाबालिग लड़की से विवाह करने के मामले में उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि किशोरी को बयान के लिए समस्तीपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
