Patna

डीडीयू-किऊल के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन दिसंबर से बिछेगी

पटना | दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किऊल तक करीब 390 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेललाइन बिछाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। यह काम पूरा होने पर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। वर्तमान में 90-110 प्रति घंटा तक ही चल रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तीसरी और चौथी रेललाइन बिछाने का काम दिसंबर से होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश रेल मंत्रालय से मिला है। यह परियोजना पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र और दानापुर जैसे स्टेशनों को विकसित करने की योजना का हिस्सा है।

 

उधर, छपरा-कटिहार के बीच तीसरी और चौथी 450 किमी रेललाइन बिछाने के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्वे पूरा हो गया है। बीते आम बजट में सरकार ने इसकी स्वीकृति देते हुए राशि का प्रावधान भी कर दिया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!